{"_id":"6a21c6c31bc79c0e27003094","slug":"taking-cognizance-of-the-news-the-municipality-removed-illegal-hoardings-mau-news-c-295-1-svns1029-146572-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खबर का लिया संज्ञान, नगर पालिका ने हटाए अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खबर का लिया संज्ञान, नगर पालिका ने हटाए अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में बिजली के खंभे पर लगी अवैध होर्डिंग हटाते नगर पालिका कर्मी।स्रोत-स्वयं
दो जून को प्रकाशित ‘डिवाइडर की स्ट्रीट लाइट, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर पर टंगे होर्डिंग बैनर’ शीर्षक खबर का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने अवैध होर्डिंग हटवा दिए।
नगर पालिका की राजस्व निरीक्षक अमृता राय के नेतृत्व में आजमगढ़ मोड़, मुंशीपुरा, सहादतपुरा और गाजीपुर तिराहा क्षेत्र में बिजली पोल, डिवाइडर और पेड़ों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 74 स्थानों से होर्डिंग हटाए गए।
इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति रही और कई लोग अपने होर्डिंग बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते नजर आए। हालांकि कर्मचारियों ने सभी अवैध होर्डिंग उतारकर नगर पालिका के ट्रैक्टर में रख दिए।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर और मौसम विभाग द्वारा जारी आंधी-तूफान के अलर्ट को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि तेज हवा में होर्डिंग उड़कर हादसे का कारण बन सकते हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है।