फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take action against those spreading misleading information on social media: DM

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर करें कार्रवाई : डीएम

Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Take action against those spreading misleading information on social media: DM
महाशिवरात्री को लेकर शांति समिति जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिवालयों, मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी करने को कहा। वहीं साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति संबंधित नगर निकायों में मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने तथा विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

साथ ही कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन की योजना तैयार करने को कहा, ताकि आमजन को असुविधा न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे समाज में भाईचारा बनाए रखने में अपना सहयोग दें। वहीं पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने लाउडस्पीकर के संबंध में कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही चलाए।

अपील की दुकानों सहित अन्य प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी लगाएं जो क्रियाशील रहे, साथ ही सोशल मीडिया पर ध्यान न दें तथा अफवाहों की सूचना प्रशासन को अवश्य देने की बात कही।इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामबाबू सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed