फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tahrir given by Bhima Army to file a case

भीम आर्मी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने को दी गई तहरीर

Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given by Bhima Army to file a case
दोहरीघाट में हुए पथराव के मामले मेंबजरंग दल पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर थाने पहुँचे बसपा कार्यक? - फोटो : MAU
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मोढ़ पर रविवार की शाम संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस से पास लेने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर दूसरे दिन सोमवार को भीम आर्मी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ऊषा पत्नी मेवालाल मय समर्थकों के थाने पर पहुंची। ऊषा ने सौंपी गई तहरीर में बजरंग दल के साथ साथ आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों को भी आरोपित किया है। ऊषा और ग्रामीणों के साथ सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय भी थाने पर पहुंचे थे। बताते चले रविवार को देवरिया जिले में आयोजित अधिवेशन से लौटने के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का संत रविदास जयंती पर जुलूस निकालने वाले भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट हुई। इसमें बजरंग दल के 10 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटे आई थी। घटना के बाबत घायल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें 20 को नामजद कर 150 अज्ञात को आरोपित किया गया था। पुलिस ने मौके से आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए पतनई खुर्द गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र मेवालाल, आकाश कुमार पुत्र दया प्रसाद, वंशराज पुत्र किशोर, सतीश कुमार पुत्र वंशराज, राजेंद्र यादव पुत्र स्व. जंगी यादव, वीरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रीका, सूरज कुमार पुत्र नंदु के साथ गोधनी गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र रामकेश का चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट रवाना किया। कुसम्हा संवाददाता के अनुसार पकड़े गए युवकों को जेल भेजे जाने की जानकारी होने पर ऊषा देवी पत्नी मेवालाल समर्थकों के संग दोहरीघाट थाने पहुंची। उसने बजरंग दल के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा,आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के जिलाधिकारी को आरोपित कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग किया। इस दौरान घोसी लोकसभा सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय भी ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे थे। गोपाल राय ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर में हमारी मांग पर विचार कर रिपोर्ट दर्ज नहीं दर्ज की गई तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान चक्का जाम भी किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी । बोले यह सब सरकार के ईशारे पर किया जा रहा है। आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ता बेलगाम हो गए है। पुलिस को पहले इस बात की जानकारी करनी चाहिए थी कि आखिर जुलूस के दौरान इस तरह की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत करना चाहिए । पूर्व विधायक और सपा नेता उमेश चंद्र पांडे ने दलितों के तरफ से भी मुकदमा पंजीकृत करने का मांग किया। उक्त अवसर पर बसपा नेता रमेश तिवारी, बसपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राजू ,राजेंद्र भारती ,जितेंद्र भारती ,सुरेश सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed