{"_id":"671163af6efb388a5e05c4b7","slug":"swings-benches-street-lights-will-be-installed-in-the-parks-of-seven-kanshiram-colonies-mau-news-c-295-1-svns1028-119189-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सात कांशीराम कॉलोनियों के पार्कों में लगेंगे झूले, बैंच, स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सात कांशीराम कॉलोनियों के पार्कों में लगेंगे झूले, बैंच, स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
जिले में सात काशीराम कॉलोनियों में नगर पालिका विकास कार्य कराएगी। इसके तहत पहले चरण में कॉलोनियों में बने पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा।इसको लेकर बजट भी स्वीकृत हो चुका हैं। नपा के इस कदम से इस कॉलोनी के सैकड़ों घरों के बच्चों को उन्नत पार्क की सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि योजना के तहत 15 जगहों पर विकास कार्यों को लेकर निविदा निकाली है। इसके तहत नगर के सिकीटिया स्थित काशीराम कॉलोनी के पार्क को 9.94 लाख, कंधरी में 9 लाख, परदहां में साढ़े सात लाख, जहांगीराबाद में साढ़े छह लाख, रामपुर चकिया ने साढ़े सात लाख, सुल्तानपुर में छह लाख और हकीकतपुरा में स्थित काशीराम कॉलोनी में बने पार्क का छह लाख से ज्यादा राशि से सुंदरीकरण होगा। बताया कि इस राशि के तहत पार्क में झूले, आकर्षक बैंच, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। बताया कि वहीं इस कार्यों के बाद बुनियादी सुविधाओं को लेकर योजना तैयार की जाएगी। इसमें टूटी सड़कों से लेकर स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी की समस्या पहली प्राथमिकता होगी।
फातिमा तिराहा स्थित कॉलोनी के पार्क को पहले किया चुका है सुंदरीकरण
नपाध्यक्ष ने बताया की पार्कों के सुंदरीकरण को लेकर यह योजना के तहत सबसे पहले फातिमा तिराहा स्थित बनी काशीराम कॉलोनी में खाली जमीन को चिह्नित किया गया था। जहा इस जमीन पर पार्क बनाया गया, वर्तमान में यह पार्क इस कॉलोनी के रहवासियों के अलावा आस पास रहने वाले घरों के बच्चों के लिए सुविधा दे रहा हैं।
विज्ञापन
निगरानी न होने से टूटे झूले
बताते दें कि ढेकुलिया घाट के साथ बलिया मोड़ तिराहे से पहले भीटी ओवरब्रिज के पास भी नगर पालिका ने सेल्फी पॉइंट पार्क बनवाया है, लेकिन ढेकुलिया घाट के पास बनाया गया पार्क बदहाल हो गया है। स्थिति यह है कि यहां झूले टूट चुके हैं, ऐसे में इस पार्क में आने वाले बच्चों को निराशा हो रही है।