फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Surgery facility will be started in government, private hospitals

सरकारी, निजी अस्पतालों में शुरू होगी सर्जरी सुविधा

Mon, 25 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Surgery facility will be started in government, private hospitals
मऊ। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए बंद स्वास्थ्य क्षेत्र की कुछ जरुरी आकस्मिक सेवाएं पुन: शुरू होंगी। इसकी जानकारी सोमवार को बैठक करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य ने पत्र के माध्यम कोरोना वायरस का संक्रमण के चलते कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं जो बीते कई दिनों से बंद हैं, उसे शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पत्र में जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा जिले के सभी सरकारी अस्पताल तथा निजी अस्पतालों में सर्जरी सुविधा कोरोना प्रोटोकाल के तहत शुरू कराने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगों के जरूरी आपरेशन भी कुछ समय से लंबित चल रहे थे जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी। उनके लिए राहत की बात है कि अब उनके ऑपरेशन भी हो सकेंगे। इस दौरान पूर्ण सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाओं को शुरू करने को कहा गया है उनमें सर्जरी से संबंधित ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं, लेकिन सामान्य ओपीडी अभी स्थगित रहेगी।
विज्ञापन

यह सुविधाएं भी होंगी शुरू
सर्जरी सुविधा के साथ रैबीज व अन्य टीकाकरण की सुविधा, टीबी की जांच, उपचार की सुविधा, एचआईवी की जांच एवं उपचार के लिए एआरटी सेंटर, एनसीडी क्लीनिक तथा गर्भवती की जांच एवं उपचार की सुविधा के साथ दो वर्ष तक के बीमार शिशुओं के लिए जांच व उपचार की सुविधा शुरू होगी।हालांकि इसके लिए सरकारी क्षेत्र में 102 एंबुलेंस का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाए का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed