फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Surge in prices of edible oils and dry fruits

Mau News: खाद्य तेल और मेवों के दामों में उछाल

Mon, 12 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Surge in prices of edible oils and dry fruits
नगर के सहादतपुरा ​स्थित दुकान पर बेचने के लिए काउंटर में रखे गए ड्राई फ्रूट्स। संवाद
त्योहारों के मौसम में महंगाई ने आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। पूजा में उपयोग होने वाला तिल का तेल 20 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। बादाम, काजू, मखाना, छुहारा और साबूदाना जैसी सामग्री भी महंगी हुई है। शारदीय नवरात्र शुरू होने पर पूजन सामग्री की बिक्री तेज हुई है।
विज्ञापन

पिपरीडीह के दुकानदार धीरेंद्र मौर्य, बसारतपुर के दुकानदार रविंद्र गुप्ता ने बताया कि मेवों के दाम बढ़ने से खरीदार कतरा रहे हैं। मखाना 1000 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये किलो पहुंच गया है। बादाम के दाम 200 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये किलो हो गए हैं। काजू 800 से बढ़कर 9500 रुपये प्रति किलो और छुहारा 220 से 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है। मूंगफली का दाना 140 रुपये से बढ़कर 160-180 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

बताया कि परिवहन लागत बढ़ने से थोक मंडियों में कीमतें बढ़ी हैं। इससे खुदरा बाजार में भी मेवा और पूजा सामग्री महंगी मिल रही है।
-------

पूजन सामग्री की दुकानें सजीं

तिल का तेल अब 180 से 200 रुपये लीटर मिल रहा है। मूंगफली तेल 190 से 210 रुपये लीटर हो गया है। तिन्नी चावल, कुटू और सिंघाड़ा आटा में पांच फीसदी की वृद्धि हुई है। शहर के मिर्जाहादीपुरा, आजमगढ़ तिराहा, भीटी चौराहा, कोपागंज बाजारा, घोसी, मधुबन, रतनपुरा आदि बाजारों में पर खरीदारी तेज हुई है। पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं, जिससे कारोबारी बेहतर कारोबार की उम्मीद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed