{"_id":"60ce2eb18ebc3e2ad4241c7a","slug":"suresh-associated-with-mukhtar-s-recovery-gang-has-created-property-worth-crores-mau-news-vns5957603180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के वसूली गैंग से जुडे सुरेश ने बनाई है करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के वसूली गैंग से जुडे सुरेश ने बनाई है करोड़ों की संपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव का मूल निवासी सुरेश सिंह जब से मुख्तार के गैंग से जुड़ा तब से करोड़ों की संपत्ति बना लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सुरेश मुख्तार के वसूली गैंग से जुड़कर ठेकेदारी से लेकर वसूली तक के कई कार्य किया। इसके पहले वह गांव पर रहता है। उसकी भाभी अपने बच्चों के साथ एक किराए के मामूली कमरे में रहा करती थी। मुख्तार से करीबी होने के बाद उसने ट्रकों से लेकर बसों और ईंट भट्ठे का साम्राज्य खड़ा किया तथा भीटी चौराहे पर करोड़ों के आलीशान मकान का स्वामी बन गया। यह अलग बात रही कि भीटी का मकान उसने अपनी पत्नी ऊषा और भाभी हेमलता के नाम से खरीदा है।
सदर विधायक मुख्तार अंसारी सें करीबी का पता चलने पर पुलिस प्रशासन ने उसकली लग्जरी वाहन, कई ट्रक और बस भी जब्त कर लिया है। शनिवार को प्रशासन ने उसकी 1.82 करोड़ से अधिक कीमत का दो मंजिला मकान जब्त कर लिया। इसके पहले माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के इस सदस्य की अब तक 4 करोड़ 80 लाख 88 हजार रूपये की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।
बैंक का किराया जमा होगा सरकारी खजाने में
सुरेश सिंह के मकान में यूनियन बैंक और यूपी को आपरेटिव फेडरेशन कार्यालय भी संचालित होता है। जिसका मासिक किराया 18 हजार 256 रुपये है। ये किराया अब सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। इस प्रकार किराए की रकम से सरकारी खजाने में दो लाख रुपयों से अधिक धनराशि सरकारी खजाने में जमा होगी।