{"_id":"60e341078ebc3edbc5781b8b","slug":"supporters-made-great-donations-on-the-birthday-of-mp-atul-rai-mau-news-vns59884284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अतुल राय के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अतुल राय के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया महादान
विज्ञापन
घोसी के सांसद अतुल राय का जन्मदिन सेवा एवं जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसको शुभारंभ नगरपालिका चैयरमैन तैयब पालकी एवं सीएमएस डा. बृज कुमार ने संयुक्त फीता काटकर किया। जिसके बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके बाद जिला अस्पताल में फल का भी वितरण किया गया।
रक्तदान शिविर में सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए सांसद के जन्मदिन के अवसर पर लोग रक्तदान कर रहे है। दरअसल जिले के 40 बच्चे थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित हैं और पीड़ित बच्चे को हर 15 दिन में खून की जरूरत पड़ती है। इसलिये जनपद के दो अस्पतालों में ब्लड डोनेशन कैंप चल रहा है। आज रक्त दान करने वालो में मुकेश राय, सूरज राय, जिला पंचायत जितेंद्र गोयल, विवेक, रजत, राजीव सैनी, उज्ज्वल, आशीष हारिश अंसारी, प्रतीक, प्रवीण, पीयूष, संजय चौहान, सुनील यादव, राजविजय, मिथिलेश राय इंद्रपाल सिंह, शोभित सिंह, देवभूषण पांडेय, अवधेश यादव आदि शामिल रहे।
इस दौरान जिला अस्पताल में भी फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। साथ ही मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्घा आश्रम में अंगवस्त्र, फल और मिठाई का भी वितरण किया गया। वहीं अभिनव राय ने कहा कि प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी सांसद अतुल राय के जन्मदिन पर कुल 560 लोगों ने रक्तदान किया। जिले के कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समथकों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान अभिनव राय आकाश, निक्की, रजत, लल्लन राम, जिलाध्यक्ष बसपा राजीव राजू, राजेश कुमार, शिवजनम राजकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।