फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Supply stopped during the day in many villages connected to Karahan sub-centre, farmers worried

Mau News: करहां उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में दिन में आपूर्ति ठप, किसान परेशान

Thu, 16 Apr 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Supply stopped during the day in many villages connected to Karahan sub-centre, farmers worried
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में दिन में एक-दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है, जिससे लोगों को गर्मी और गेहूं की मड़ाई कार्य में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के करहां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। दिन में सुबह 9 बजे के बाद शाम 6 बजे तक लगभग 11 घंटे आपूर्ति बंद रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस केंद्र से उत्तरी क्षेत्र के साहब सुरहुरपुर, मालव, सैदपुर, कादीपुर, खादगलिया, बरडीहा, खुशामदपुर, भुजही, खातिबहा, जमुई, नोनियापुर आदि सहित अन्य दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। विगत 15 दिनों से दिन की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शाम तक आपूर्ति बंद रहने से लोगों को गर्मी, पेयजल और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को गेहूं की मड़ाई और सब्जियों की सिंचाई के लिए पानी की समस्या हो रही है।
समस्या के संबंध में सुरहुरपुर गांव निवासी मनोज तिवारी, संजय अशोक और कादीपुर निवासी दिनेश का कहना है कि दिन में बिजली कटौती से काफी परेशानी हो रही है। अब गर्मी की शुरुआत भी हो चुकी है।
ऐसे में कटौती का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भी दिन में कटौती के कारण परेशानी हो रही है।


तेज हवा और लू के कारण तार टूटने की घटनाओं से गेहूं की फसलों में आग लगने की समस्या हो रही है, जिससे दिन में आपूर्ति कम मिल रही है। बावजूद इसके शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। -छोटेलाल, अवर अभियंता, विद्युत केंद्र करहां, मुहम्मदाबाद गोहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article