फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Superintending Engineer inspected the antitrust work

अधीक्षण अभियंता ने किया कटानरोधी कार्य का निरीक्षण

Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer inspected the antitrust work
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के रसूलपुर न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम सभा परिखापुर, आश्रम, मोर्चा पर घाघरा नदी की कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता बलिया भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार को किया। अधीक्षण अभियंता ने कटान रोधी बचाव कार्य को देखा और 15 जून तक कार्य को पूरा करा लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परिखापुर, आश्रम पर हो रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण करने के दौरान अधिसाशी अभियंता विरेंद्र पासवान ने बताया कि अभी तक सरयू नदी के कटान को रोकने के लिए 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें जीओ बैग क्रेटेवाल 3 लेयर का बनाया गया है, जिसके कारण नदी का कटान नहीं होगा। एई धन्नजय यादव ने बताया कि सरयू नदी की धारा को परिवर्तित करने के लिए नदी के अंदर तक 40 मीटर का स्पर ठोकर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसका कार्य बाढ़ आने से पूर्व ही पूरा कर दिया जाएगा। रसूलपुर आश्रम मोर्चा परिखापुर को सरयू नदी के कटान से बचाव के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा लगभग 23 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट पास हुआ है। कटान रोकने संबंधी इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सैकड़ों ग्रामीणों के घर वार जमीन नदी में विलीन होने से बचने की उम्मीद बढ़ी है।परिखापुर, आश्रम, मोर्चा पर अक्टूबर 2019 में सरयू नदी के द्वारा हो रहे कटान को देखते हुए हिन्दू युवा वाहिनी नेता पंकज त्रिपाठी ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान एवं उनके प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय उफ़ॱर सुब्बी बाबा को सरयू नदी के द्वारा हो रहे कटान से हजारों बीघा जमीन सरयू नदी में विलीन होने संबंधी समस्या से अवगत कराया। जिसे संज्ञान में लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कटान को रोकने के लिए प्रोजेक्ट को पास करा कर क्षेत्र की जनता को नदी से हो रहें कटान से बचाने का कार्य किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप एक्सईएन बिरेंद्र पासवान, एई धनंजय यादव, जेई कमलेश यादव, हिन्दू युवा वाहिनी नेता पंकज त्रिपाठी, सपा नेता बृजेश राय, पिन्टू यादव, ठेकेदार अभय सिंह, शिवनाथ यादव, राजेश पाण्डेय, किशन शर्मा, बालमुकुंद भरद्वाज, अभिषेक गौड़ सहित कई अन्य ग्रामीण भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed