फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sun kept hiding in the clouds, dropped two degrees due to cold wind

Mau News: बादलों में लुकाछुपी करता रहा सूर्य, सर्द हवा चलने से दो डिग्री गिरा लुढ़का

Tue, 06 Feb 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sun kept hiding in the clouds, dropped two degrees due to cold wind
मऊ। मंगलवार को तड़के से ही आकाश में बादल छाया रहा। सर्द हवा चलने से लोग देर तक घराें में दुबके रहे। सुबह लगभग 10 बजे से सूर्य बादलों में लुकाछुपी करते रहा। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिनों तक तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सर्द हवा चलने से सुबह पर काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। गत रविवार तथा सोमवार को हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। बारिश के बाद किसान फसलों में उर्वरक का छिड़काव कराते दिखे। मौसम विभाग की तरफ से पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से आगामी दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed