फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sugarcane crushing will start from December 1, target of 20 lakh quintals

Mau News: एक दिसंबर से शुरू होगी गन्ना पेराई, 20 लाख क्विंटल का लक्ष्य

Fri, 03 Nov 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing will start from December 1, target of 20 lakh quintals
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के नवागत जीएम शैलेंद्र अस्थाना ने शुक्रवार को चीनी मिल के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की। मिल में चल रहे नवीनीकरण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे दिसंबर से चीनी मिल चालू हो सके। इसके साथ ही नई कार्य संस्कृति विकसित कर अच्छी गुणवत्ता की चीनी उत्पादन की बात कही। वहीं मिल के 16 गन्ना क्रय केंद्रों को जल्द शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

सीसीओ विनय प्रताप सिंह से गन्ना किसानों के बीच पहुंचकर गोष्ठी कर मोबाइल पर मिले एसएमएस के अनुसार ही गन्ना की आपूर्ति करने के लिए जागरूक करने को कहा। जीएम शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष 20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। चीनी मिल पर एक दिसंबर से पेराई शुरू होगी। बताया कि पिछले सत्र का गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान हो चुका है। किसानों से मिल पर निर्धारित समय पर ताजा और साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की। मौके पर मुख्य अभियंता डीसी अग्रवाल, मुख्य रसायन विद एनके सिंह, सीसीओ विनय प्रताप सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed