फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sudha became IAS from PCS

सुधा पीसीएस से बनी आईएएस

Mon, 30 May 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sudha became IAS from PCS
मऊ / कुसुम्हा । जिंदगी में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो विपरीत परिस्थितियां भी कदम मिलाकर चलने लगती हैं। यह सच कर दिखाया है बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मुहम्मदपुर झोंटपुर गांव निवासी तथा जिला सेवायोजन अधिकारी आजमगढ़ सुधा चौहान ने। सुधा ने दूसरे प्रयास में सिविल सर्विसेज में 534वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के मुहम्मदपुर झोंटपुर गांव निवासी तथा जिला सेवायोजन अधिकारी आजमगढ़ सुधा चौहान शुरुआती समय से मेधावी छात्रा रही है। हाईस्कूल की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय बरोड़ा से उत्तीर्ण किया। इंटरमीडिएट पंजाब से किया। स्नातक आईआईटी पटना से वर्ष 2019 किया। शुरू से ही आईएएस बनने का सपना था। स्नातक करने के बाद सिविल सर्विसेज तथा पीसीएस की परीक्षा में लग गई। मेंस तक सफर तय किया लेकिन 2020 पीसीएस में सफलता मिली। जिला सेवायोजन अधिकारी पद पर आजमगढ़ में तैनाती मिली। सिविल सर्विसेज में पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी। सर्विस के दौरान भी सेल्फ स्टडी करना शुरू कर दिया। बताया कि फुरसत में समय-समय पर अध्ययन करने के साथ ही रात के समय चार घंटे तक सिविल सर्विसेज की तैयारी करती रहीं। परीक्षा परिणाम में 534 वीं रैंक मिलने की सूचना मिली तो परिवार में जश्न का माहौल हो गया। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सुधा के पिता जंगबहादुर चौहान एयरफोर्स में रिटायर्ड वारंट आफिसर हैं। माता गृहिणी हैं। अपने संदेश में सुधा चौहान का कहना था कि अनुशासित होकर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed