फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Subhaspa leader Arvind Rajbhar attacked Akhilesh Yadav in Mau

Mau News: खुली आंखों से सपना देख रहे हैं अखिलेश यादव, सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने कसा तंज

Thu, 19 Jun 2025 10:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Jun 2025 10:02 AM IST
सार

अरविंद राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव सुभासपा को दो मिनट में खत्म करने की बात कहते हैं। हमें लगता है उनको मैगी बहुत पसंद है। दो मिनट में सिर्फ मैगी बनाई जा सकती है। 

विज्ञापन
Subhaspa leader Arvind Rajbhar attacked Akhilesh Yadav in Mau
मऊ पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सदर विधानसभा में संगठन की समीक्षा के लिए सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा सीट पर सुभासपा का प्रत्याशी चुनाव लड़ा था। कोर्ट से सजा के बाद यहां उपचुनाव होने हैं। कहा कि ये सीट सुभासपा की है तो एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करके मऊ सदर विधानसभा से सुभासपा का प्रत्याशी ही चुनाव लड़कर जीतने का काम करेगा।

विज्ञापन


मीडिया के सवाल पर अरविंद राजभर ने कहा कि जिस प्रकार से सुभासपा समाज के सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है और संगठन को मजबूत कर रही है। उससे अखिलेश यादव के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
विज्ञापन


कहा कि अखिलेश यादव राजनीति में अपरिपक्व बयान दे रहे हैं, जो उन्हें शोभा नहीं देता। वह कहते हैं कि सुभासपा को दो मिनट में खत्म कर दूंगा। हमें लगता है अखिलेश यादव मैगी बहुत पसंद करते हैं। दो मिनट में सिर्फ मैगी बनाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; सफलता: यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में 1.4 अरब साल पुराना फॉसिल्स पार्क, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

अरविंद राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव तो दो मिनट में पार्टी खत्म नहीं कर पाए, लेकिन सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने 48 घंटे में उनकी पार्टी के 126 छोटे बड़े पदाधिकारियों को अपने पार्टी में शामिल कर लिया। पार्टी खत्म करने की बात से लगता है अखिलेश यादव खुली आंखों से सपना देख रहे हैं। कुछ लालची लोगों को साथ लेकर पार्टी खत्म करने की बात कह रहे, जो असंभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed