{"_id":"680a78797560920f1f0cc13c","slug":"students-will-get-education-digitally-through-scholar-planet-app-mau-news-c-295-1-svns1028-127047-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्कॉलर प्लेनेट एप से छात्र-छात्राओं को डिजिटल तरीके से मिलेगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्कॉलर प्लेनेट एप से छात्र-छात्राओं को डिजिटल तरीके से मिलेगी शिक्षा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से एकीकृत ई लर्निंग प्लेटफार्म की व्यवस्था की गई है। अब स्कॉलर प्लेनेट एप के जरिए छात्र छात्राओं को डिजिटल माध्यम से शिक्षा मिलेगी।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने की कवायद तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से डिजिटल शिक्षा माध्यम को बढ़ाते हुए प्लेनेट एप के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की पहल की गई है।
माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल पठन पाठन को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके लिए एकीकृत ई लर्निंग प्लेटफार्म की व्यवस्था की गई है। अब स्कॉलर प्लेनेट एप के जरिए छात्र छात्राओं को डिजिटल माध्यम से शिक्षा मिलेगी। शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षा क्षेत्र में तरह-तरह के नवाचार प्रयोग किए जा रहे हैं। वाईफाई राउटर लगवाने के निर्देश पहले से ही विद्यालयो को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
स्कॉलर प्लेनेट एप का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं और शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से पठन पाठन और शिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से विषयों को समझाने के लिए स्कॉलर प्लेनेट एप का सहारा लिया जाएगा। एप डिजिटल शिक्षा मुहिम की मजबूती के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगा।