{"_id":"6844890e244e18fcf100bed4","slug":"students-upto-intermediate-level-will-be-included-in-inspire-award-scheme-mau-news-c-295-1-svns1028-128950-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
मऊ। बच्चों की वैज्ञानिक सोच को एक मंच देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से इंस्पायर अवाॅर्ड योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित होने वाले इंस्पायर अवाॅर्ड प्रतियोगिता बच्चों की वैज्ञानिक सोच को एक मंच देती है। इसमें 12वीं के बच्चों को भी शामिल किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की सोच ज्यादा विकसित होती है। अब ज्यादा सशक्त आइडिया मिलेगा। इन आइडिया में चुनिंदा मॉडल को विकसित किया जाएगा।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय हैं। इंस्पायर अवाॅर्ड प्रतियोगिता में छात्रों को राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। विद्यालयों के छात्र प्रधानाचार्य के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आइडिया को अपलोड करते हैं।
अभी तक कक्षा छह से 10वीं तक के बच्चे ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते थे। अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से 12वीं यानि इंटरमीडिएट के बच्चों को भी शामिल किया गया है। पहले जिला स्तर पर विज्ञान क्लब की ओर से विद्यालयों में इंस्पायर अवाॅर्ड प्रतियोगिता का आयोजित की जाती है। जिला स्तर से चयनित विद्यार्थी राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में अपने आइडिया पर बनाए गए मॉडल को प्रस्तुत करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले विद्यार्थी को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। योजना के तहत बच्चों को अपने मौलिक विचारों को विज्ञान मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना होता है।
विज्ञापन
गत वर्ष लगभग 500 विद्यालयों के 2104 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने विचारों को अपलोड किया था। 44 मेधावी विद्यार्थियों के आइडिया को चयनित किया गया था। प्रोत्साहन और पुरस्कार राशि के रूप में चयनित छात्रों के खाते में सरकार की ओर से दस हजार रुपये भेजे गए थे। अधिकारियाें के अनुसार इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र भाग ले सकते हैं। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र भाग ले सकते हैं। छात्रों को अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन स्कूल खुलने पर शुरू होंगे और 15 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।