फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students of Muhammadabad Gohna became champions in divisional badminton

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना की छात्राएं मंडलीय बैडमिंटन में चैंपियन

Sun, 15 Feb 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students of Muhammadabad Gohna became champions in divisional badminton
स्कूल के अध्यापक और कोच के साथ बैडमिंटन में मंडल चैंपियन बनी छात्राएं मृणाल मंजरी और मानसी।संवा
आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में शनिवार को हुई मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की मृणाल मंजरी और मानसी की जोड़ी ने बैडमिंटन खेलकर मंडल में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर की छात्रा मृणाल मंजरी और कंपोजिट विद्यालय देवरिया बड़ी की छात्रा मानसी की जोड़ी ने आजमगढ़ की विपक्षी खिलाड़ियों की जोड़ी को 21-16 से मात दी।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के डीआईजी ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कंपोजिट विद्यालय वलीदपुर के छात्रों ने एकांकी प्रतियोगिता में मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियन खिलाड़ी आगामी 26 से 28 फरवरी तक अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

मंडल रैली में ब्लॉक क्षेत्र के दो विद्यालयों के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने चैंपियन छात्रों के साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अध्यापकों को बधाई दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशि भूषण राय, स्वतंत्र श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, मदन सिंह, राजेश राम, विजय कुमार सिंह, सीमा सिंह, आशीष कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed