फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students from the school missing

स्कूल से रिफिल लेने गया छात्र लापता

Fri, 15 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students from the school missing
लापता
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुुवा गोदाम स्थित फातिमा स्कूल में पढ़ने के लिए आया एक छात्र गेट से ही रिफिल लेने के लिए एक दुकान पर गया और लापता हो गया। शाम तक छात्र की खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में छात्र के पिता ने थाने में संदिग्ध परिस्थितयों में गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी गौतम के दो पुत्र कृष्णा यादव एवं सत्यम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को कृष्णा  अपने छोट भाई कक्ष्‍ाा चार में पढ़ने वाले सत्यम को लेकर स्कूल पहंुचा। गेट पर कृष्णा यादव ने अपने छोटे भाई को स्कूल के अंदर जाने को कहा। और खुद थोड़ी देर में रिफिल लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



यह सुनकर सत्यम स्कूल में चला गया। उधर कृष्णा यादव रिफिल लेने के लिए दुकान पर गया तो फिर शाम तक स्कूल में दाखिल ही नहीं हुआ। छुट्टी होने के बाद सत्यम अकेले ही घर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब परिवार वालों ने कृष्‍णा के बाबत पूछा तो उसने सारी बात बताई। परिवार के सदस्य कृष्णा की खोजबीन करने लगे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने विद्यालय में भी संपर्क किया लेकिन वहां पर कृष्णा की इंट्री ही नहीं दर्ज थी। परिवार के सदस्यों ने इधर उधर काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगने पर वह शुक्रवार को सरायलखंसी थाने पहुंचे।



संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र के गायब होने की उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed