फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Student dies after being trapped between two vehicles

दो वाहनों के बीच फंसकर छात्र की मौत

Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being trapped between two vehicles
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद गांव के पास शनिवार की सुबह 8.30 बजे डीसीएम के चपेट में आकर 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कक्षा नौंवी का छात्र था। घटना के समय वह साइकिल से कॉलेज जा रहा था। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने जाम सड़क जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम समाप्त हो गया। किसी आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ रोड पर हलीमाबाद गांव के पास स्थानीय कस्बे में संचालित एक गैस कंपनी की गाड़ी गैस आपूर्ति के लिए हलीमाबाद गांव के पास रोड के किनारे खड़ी थी। इस दौरान विपरीत दिशा से क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाला बसारथपुर गांव निवासी प्रदीप प्रजापति (15) पुत्र सतीश कॉलेज जाने के लिए आ रहा था। इसी बीच मुहम्मदबाद गोहना की तरफ से मऊ जा रही डीसीएम और पहले से खड़ी गैस आपूर्ति की गाड़ी के बीच फंसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देखते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। साथी की दुर्घटना में मौत की जानकारी होने पर कॉलेज के छात्र मौके पर पहुंचे और वह जाम करने का प्रयास किए लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें हटा दिया। इस अफरातफरी के बीच कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस बाबत एसओ कोतवाली शैलेष सिंह का कहना है कि मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरभाई गांव निवासी चालक पारस यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed