{"_id":"56f580044f1c1b3473f14fe3","slug":"strengthened-ties-together-sore-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिलकर दिल के रिश्ते को मजबूती दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिलकर दिल के रिश्ते को मजबूती दी
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र स्थित मुस्लिम इंटर कालेज में शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित मुस्लिम इंटर कालेज में गुुुरुवार को होली मिलन समारोह में शहर से बड़ी संख्या में दोनों कौमों के लोग पहुंचे। गले मिलकर रिश्ते मजबूत किए। इस मौके पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के इस ऐतिहासिक होली मिलन समारोह को देखने का यह दूसरा शुभ अवसर है। कहा कि यह खुशी की बात है कि समारोह में हिंदू वर्ग से ज्यादा मुस्लिम वर्ग के लोग इस खुशी में शामिल होने के लिए यहां उपस्थित हैं।
आपसी भाईचारा की बात करने वालों के लिए इससे बड़ा सबूत और नहीं हो सकता। प्रशासन जनता के साथ है, उन्होंने नकल को रोकने में 75 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है और जनता का सहयोग इसी प्रकार बना रहा तो वह दिन दूर नहीं जब यह जनपद एक माडल के रूप में प्रदेश में जाना जाएगा। सांसद हरिनरायन राजभ्ार ने कहा कि हुजूम यह दिखाता है कि यहां के सभी लोग एकजुट हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कहा कि आज इस होली मिलन समारोह में आकर उन्हें जितनी खुशी मिल रही है वह उनसे संभाले नहीं संभल रही है। गंगा-जमुनी तहजीब और हिन्दू-मुस्लिम एकता के इस दृश्य ने उनके मन को प्रफुल्लित कर दिया है। होली के पर्व को मनाने में दोनो वर्ग के लोगों ने काफी सहयोग किया है। पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि 1970 से चला आ रहा यह होली मिलन का समारोह अब बड़े दरख्त का रूप धारण कर चुका है।
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी और अरशद जमाल ने नगर की बहबूदी के लिए एक साथ सभी को चलने की अपील की। समारोह के संयोजक और राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी ने कहा कि उन्हें होली मिलन समारोह का आयोजन करने का जो गौरव प्राप्त होता है, वह उनके लिए गर्व की बात है।