फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Streets, public places were sanitized

सड़कों, सार्वजनिक स्थानों को किया गया सैनिटाइज

Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Streets, public places were sanitized
रविवार को सम्पूर्ण बंदी के दौरान नगर के सहादतपुरा में सेनेटाइजेशन का कार्य करते नगर पालिका के कर? - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को पूर्व बंदी के दौरान प्रशासन तथा नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

एडीएम के.हरि सिंह ने नगर के मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की। फायर ब्रिगेड के वाहन से मिर्जाहादीपुरा, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन तिराहा, भीटी चौराहा, बलिया मोड सहित नगर के मुख्य मार्गों, सार्वजनिक जगहों को व्यापक रूप से सैनिटाइज किया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत अलग अलग सफाई कर्मचारियों की टीम गठित की गई थी। एक टीम फायर बिग्रेड के वाहन से नगर के मुख्य मार्गों के साथ सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज करने में जुटी रही। जबकि एक टीम 10 छोटी मशीनों को लेकर वार्डों की गलियों में पहुंचकर उसे सैनिटाइज करती रही। वहीं एक टीम नगर के कंटेनमेंट जोन को पेट्रोल से चलने वाली सात मशीनों से सैनिटाइज करती रही। इसके अलावा नगर पालिका की एक टीम टैंकर मशीन से भी नगर के मुख्य बाजार, सड़क, कार्यालयों आदि को सैनिटाइज करती रही। इससे पहले अभियान के दौरान मौजूद अपर जिलाधिकारी के.हरी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, ईओ संजय कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed