{"_id":"5762ed814f1c1bc16f11b659","slug":"store-the-cylinder-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान में सिलेंडर से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान में सिलेंडर से लगी आग
news mau
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर स्थित एक मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तीव्र थी कि सिलेंडर फटने की आशंका पर अफरा तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए। कुछ लोगों की बहादुरी से किसी प्रकार सिलेंडर को खुले में हो रही बरसात के पानी में फेंका गया तो जाकर हादसा टला। आग से मिठाई की दुकान सहित एक साईकल की दुकान जलकर राख हो गई। भरे बाजार में सिलेंडर फटता तो कई लोगों की जान जाना तय था।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर स्थित प्रमोद प्रजापति निवासी मुहम्मदाबाद गोहना की मिठाई की दुकान है। दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर पर मिठाई बनाई जा रही थी। इसी दौरान सिलेंडर के पाईप में आग लगी जो रेगुलेटर तक पहुंच गई।
देेखते ही देखते सिलेंडर में इतनी तेज आग लगी कि मिठाई की दुकान और पास की साइकल की दुकान भी धू-धूकर जलने लगी। राजेंद्र वर्मा की साइकल की दुकान में आग लगने से उसके साईकल के नए 12 टायर एवं कई साइकले जल गई। सिलेंडर फटने की आशंका से लोग 500 मीटर दूर तक भाग खड़े हुए और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
कुछ लोगों के बहादुरी से सिलेंडर को किसी प्रकार बरसात के पानी में फेंका गया। शुक्र था सिलेंडर फटा नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। आग बुझाने में दुकानदार प्रमोद एवं राजेंद्र वर्मा मामूली रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी भीड़ में हुई भगदड़ पर काबू पाया और आग बुझाने में सहायदा की।