फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stopped on the crossing due to engine spoilage, jammed

इंजन खराब होने से क्रॉसिंग पर रुकी मालगाड़ी, जाम

Wed, 17 Oct 2018 10:42 PM IST
mau
mau Updated Wed, 17 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Stopped on the crossing due to engine spoilage, jammed
नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी रुकने के बाद उस पर चढ़कर जाते लोग। - फोटो : mau
मऊ-इंदारा रेल खंड पर पर बुुधवार की दोपहर एक बजे खंभों से लदी मालगाड़ी का इंजन प्रेशर कम होने से बंद हो गया। इस दौरान 30 मिनट के करीब क्रासिंग बंद रही। चालक के प्रयास पर किसी तरह मालगाड़ी बैक कर वापस स्टेशन पर लाई गई। इसके बाद क्रासिंग खुली औरलोगों का आवागमन शुरू हुआ। बाद में रेल इंजन में आई खामी को दूर कर उसे रवाना किया गया। दशहरे की भीड़ में करीब आधा घंटा फाटक बंद रहने से लोग काफी परेशान हुए। कई राहगीर मालगाड़ी के बीच से निकलकर गए। जबकि वाहन सवारों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। सीमेंटेड खंभा लादकर ट्रेन भटनी के लिए रवाना हुई। दो सौ मीटर इंदारा की तरफ जाकर मालगाड़ी का इंजन उस समय खराब हुआ जब बोगियां बाल निकेतन क्रासिंग को पार कर रही थी। इंजन का प्रेशर कम होने के कारण इंजन तो आगे निकल गया था, लेकिन डिब्बा क्रासिंग के सामने पड़ गया। इससे फाटक नहीं खुल सका। फाटक बंद रहने से क्रासिंग में फंसे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ चालक के प्रयास के बाद भी इंजन आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान उसे वापस रिवर्स किया गया, बाद में काफी मशक्कत के बाद इंजन को वापस स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर ले जाया गया। जहां टेक्नीशियन ने इंजन में आई खामी को दूर करने के बाद उसे रवाना किया। दूसरी तरफ 30 मिनट तक रेल फाटक बंद होने से वाहन चालक परेशान दिखे। इस दौरान कुछ लोग मालगाड़ी के ऊपर से निकलते दिखे। इस बावत स्टेशन अधीक्षक जयप्रसाद का कहना है कि इंजन का प्रेशर कम होने के चलते इंजन बंद हो गया था। बाद में उसे दुरस्त कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। तब जाकर रास्ता खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed