फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stopped by overtaking, then robbed him of 35 thousand cash by becoming a policeman

ओवरटेक कर रोका, फिर पुलिसकर्मी बनकर धौंसजताकर छीन ली 35 हजार की नकदी

Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stopped by overtaking, then robbed him of 35 thousand cash by becoming a policeman
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस चौकी खुरहट के पास दवा व्यापारी से बाइक सवार युवक ने चेकिंग के नाम पर उसे रोककर पुलिस का धौंस जताकर 35 हजार रुपये छीन लिया। घटना के समय पीड़ित मऊ से वापस अपने घर जा रहा था। घटना के बाद पीड़ित ने इस संबंध में रानीपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत निवासी श्यामसुंदर गुप्ता पुत्र भृगुनाथ ने बताया कि वह दवा के साथ फर्नीचर का भी कारोबार करते है। मंगलवार को फर्नीचर संबंधित सामान को लेने के लिए वह बाइक से मऊ गए हुए थे, लेकिन सामान न मिलने पर वह वापस लौट रहा था। आरोप लगाया कि अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर मोड़ स्थित पुरानी पुलिस चौकी से करीब 250 मीटर आगे पहुंचे थे कि वहां बाइक से आए एक युवक ने उन्हें ओवरटेक कर रोका।
विज्ञापन

उनके रुकते ही युवक ने पुलिस चेकिंग के दौरान उन्हें पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा आवाज देने के बाद भी न रुकने की बात कही। उनके द्वारा इसका प्रतिरोध कर पाते तब तक युवक ने उनके जेब में रखा 35 हजार रुपये की नकदी छीन कर वापस चला गया। बताया कि अचानक हुई घटना तथा पुलिस की धौंस से वह सहम गया था। स्थिति सामान्य होने पर उनके परिजनों के साथ रानीपुर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। उधर इस मामले में एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन घटना के समय वह जिला मुख्यालय पर मौजूद है, इस मामले की जांच को लेकर खुुुरहट पुलिस चौकी इंचार्ज को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed