फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stoned for stalking abandoned animals, four soldiers injured

छुटुटा पशुओं को हांकने को लेकर पथराव , चार सिपाही घायल

Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stoned for stalking abandoned animals, four soldiers injured
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में हाट स्पाट क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से पशुओं को हांकने को लेकर हुए विवाद और मारपीट में शनिवार की शाम को चार सिपाही घायल हो गए थे। इस मामले में घायल सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने 16 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का पुलिस ने रविवार को चालान कर दिया।हीरापुर गांव में 4 जून को कोरोना पॉजीटिव युवक मिलने पर हाटस्पाट घोषित किया गया है। वहां पर थाने के दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पर यूपी डायल 112के दो सिपाही भी कुछ बातें कर रहे थे। उसी समय गांव निवासी कमलेश राम अपने चार साथियों के साथ दर्जन भर छुट्टा पशुओं को खदेड़ते हुए मुख्य मार्ग चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद पर हाटस्पाट के पास छोड़ करके जाने लगा। इसका विरोध सिपाहियों ने किया तो वह उनसे उलझ गया। इस पर सिपाहियों ने उसे पीट दिया। सिपाहियों से पिटा युवक घर गया और बाद में कई महिलाओं और पुरुषों के साथ हाटस्पाट के पास आकर ईट पत्थर चलाने लगे। आरोप है कि ग्रामीणों के पथराव से सिपाही सतीश यादव और राममिलन यादव, शिवशंकर गिरी और यशवंत घायल हो गए। सिपाहियों ने थानाध्यक्ष रूपेश सिंह को घटना की सूचना दी। भारी फोर्स के साथ मौके पर थानाध्यक्ष को आते देख कुछ लोग फरार हो गये। पुलिस ने कमलेश के पिता दहारी, मां रजिया और बहन रंजना को पकड़ कर लिया। सिपाही राममिलन यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार महिलाओं सहित 17 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गये तीनों का चालान कर दिया। इस मामले में एसओ रुपेश कुमार सिंह का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed