{"_id":"6648b1eee24d407fd90e7f8b","slug":"stole-the-silver-crown-temple-of-mata-bhavani-in-mau-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पहले किया पूजा-पाठ, फिर मंदिर से चुरा ले गया चांदी का मुकुट; पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पहले किया पूजा-पाठ, फिर मंदिर से चुरा ले गया चांदी का मुकुट; पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज
Sat, 18 May 2024 07:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 07:20 PM IST
सार
Mau News: इस घटना से पहले भी थाना क्षेत्र के पहसा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक मंदिर में कई बार चोरियां हुईं। चोर ने कभी दानपेटी चुराई तो कभी मंदिर में लगा घंटा ही उठा ले गया।
विज्ञापन
चोरी की घटना का वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना में समोगर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की एक अनोखी घटना कैद हुई है। बीती देर रात लगभग 12 बजे एक व्यक्ति मंदिर में घुसा और पहले पूजा किया। फिर भवानी माता के ऊपर लगाया गया चांदी का कीमती मुकुट चोरी किया और उसपर चुनरी डालकर वहां से भाग गया।
सुबह पहुंचे पुजारी वहां मुकुट नहीं देखकर हैरान हो गया। उसने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी। सुबह सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो पूरी घटना उसमें कैद थी। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। ये घटना आसपास के गांवो में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
शनिवार की शाम तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी थी। इस संबंध में हलधरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।