फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Stock over, vaccine not placed

कैसे थमेगा कोरोना संक्रमण, जब टीकाकरण्का करने में की जा रही है लापरवाही

Tue, 11 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Stock over, vaccine not placed
कोपागंज। स्थानीय सीएचसी का टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार की सुबह दस बजे जब लोग टीका लगवाने पहुंचे तो केंद्र बंद मिला। बीस मिनट बाद लोगों ने हंगामा किया। एक घंटे बाद 11 बजे टीकाकरण केंद्र खुला तो बताया गया कि वैक्सीन का स्टाक खत्म है लिहाजा टीका नहीं लगेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिले में चौथे चरण में कोपागंज सीएचसी सहित 51 सरकारी अस्पतालों पर टीकाकरण हो रहा है। इसमें 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह टीकाकरण केंद्र खुलने के निर्धारित समय सुबह दस बजे कई लाभार्थी टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्हें केंद्र पर ताला लटका मिला। 20 मिनट तक इंतजार के बाद भी जब टीकाकरण केंद्र नहीं खुला तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद टीकाकरण केंद्र तो खुला लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके की वैक्सीन न होने की बात कही जिसके बाद लोग लौट गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। जिले के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। वैक्सीन न होने से सोमवार को टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed