फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State's Shikshamitras and Instructors should be adjusted as teachers

प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शिक्षक के रुप किया जाए समायोजित

Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
State's Shikshamitras and Instructors should be adjusted as teachers
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि संगठन की तरफ से शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर पत्र के माध्यम से निरंतर अवगत कराता रहा है।लेकिन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका है। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला मंत्री ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि सरकार संवेदनशील होने का परिचय देकर शिक्षकों से शिक्षण का कार्य कराया जाए। डीबीटी एप से शिक्षकों द्वारा बच्चों का रजिस्टर बंद कराया जाए। कहा कि पुरानी पेंशन बहालकी जाए। प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाए। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।इस अवसर पर सुनील सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरिहर यादव, रामसिंह, दिलीप सिंह, सत्यप्रकाश, कन्हैया बरनवाल, जीवधन यादव, रमेश यादव, राजेश्वर खरवार, गिरिजाशंकर, संजय सिंह, रामदरश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed