दोहरीघाट। ग्राम विकास एवं समग्र विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कि राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सोमवार को क्षेत्र के गोठा बाजार स्थित मंडी परिसर में चौपाल लगाकर लोगो की समस्या सुनीं। लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी दी। जन चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि सरकार गरीब, महिला, पिछड़े, दलितों के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है।
उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को भाजपा सरकार में भूखों नहीं सोना पड़ता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश आज विकास के पथ पर अग्रसर है। भारत को विकसित देश की श्रेणी में लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी प्रमाण पत्र देकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, प्रवीण कुंवर सिंह, पवन राय, अभिषेक सिंह, नितेश तिवारी, आजाद कुमार, विकास शुक्ला, बाबूराम आदि उपस्थित थे।