फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State level team will inspect BRC, will see the system

बीआरसी का निरीक्षण करेगी राज्य स्तरीय टीम, देखेगी व्यवस्था

Tue, 18 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
State level team will inspect BRC, will see the system
मऊ। शासन से नामित की गई दो राज्य स्तरीय टीमें इसी माह ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आपरेशन कायाकल्प, शैक्षिक गुणवत्ता सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल करेंगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय, 94 सहायता प्राप्त तथा 56 समाज कल्याण से संबद्ध हैं। सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विभागीय कार्यालय में बेहतर व्यवस्था के लिए कवायद तेज हो गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से आपरेशन कायाकल्प, चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं सहित विभिन्न बिंदुओं की मानीटरिंग करने के लिए दो राज्यस्तरीय टीम नामित की गई है। नामित की गई दो राज्य स्तरीय टीम अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह तक जिले में आएंगी। दो राज्यस्तरीय टीम नगर संसाधन केंद्र सहित नौ ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर पहुंचकर यहां की स्थिति व व्यवस्था को देखेगी। टीम कायाकल्प, गुणवत्ता विषय पर जानकारी प्राप्त करेगी। रिपोर्ट को शासन को सौंपेगी। दो राज्यस्तरीय टीम के आगमन के मद्देनजर बीआरसी कार्यालय में सभी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प और चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न बिंदुओं की मानीटरिंग करने के लिए दो राज्य स्तरीय टीम नामित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed