फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State Educational Achievement Survey will be conducted in 765 government schools of the district

Mau News: जिले के 765 सरकारी विद्यालयों में होगा राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण

Sun, 22 Oct 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
State Educational Achievement Survey will be conducted in 765 government schools of the district
मऊ। जिले के परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीन, छठवीं, नौवीं कक्षा में अध्यनरत छात्र छात्राओं की भाषा व गणित में ज्ञान का स्तर आकने के लिए तीन नवंबर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) किया जाएगा। सर्वे में जिले के 765 विद्यालयों के 22950 छात्र छात्राओं को शामिल किया गया है। ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इस सर्वेक्षण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय, 16 राजकीय तथा 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा तीन, छह व नौवीं कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के भाषा, गणित में ज्ञान का स्तर आंकने की कवायद तेज हो गई है। विभाग की तरफ से तीन नवंबर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) किया जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से जिले के 765 सरकारी विद्यालयों को चिंहित किया गया है। प्रत्येक विद्यालय से 30-30 सहित 22950 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालयों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने किया है। अधिकारियाें की मानें तो सर्वे के लिए टेस्ट बुकलेट के साथ-साथ चार तरह की ओएमआर शीट दी जाएगी। विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्कूलों के लिए प्रश्नपत्र भी दिया जाएगा। फील्ड नोट्स, निगरानी और गोपनीय प्रोफार्मा तैयार किया जा रहा है। एनसीईआरटी की गाइडलाइन के अनुसार इसे संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की टीमें गठित की जा रही हैं। इस बाबत डायट प्राचार्य ओपी राय का कहना है कि तीन नवंबर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) किया जाएगा। सर्वे में जिले के 765 विद्यालयों के 22950 छात्र छात्राओं को शामिल किया गया है। सर्वे की तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed