{"_id":"57a4da174f1c1b393a2b98d8","slug":"stamp-denied-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक टिकट न मिलने पर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक टिकट न मिलने पर तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
डाक टिकट के लिए भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय डाकघर पर डाकटिकटों के लिए जमा हुए युवकों का सब्र शुक्रवार को उस समय टूट गया जब उन्हें कहा गया कि अब डाकटिकट समाप्त हो गए हैं। युवाओं ने डाकघर के खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। युवाओं को उग्र रूप देखकर डाकपाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर बवाल कर रहे युवाओं को खदेड़ा।
सफाईकर्मियों की भर्ती में मांगे गए 81 रुपयों के डाकटिकट लगाने का प्रावधान किया गया है। जिले में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। जिले भर में डाकटिकटों का अभाव चल रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना में भी डाकटिकटों के लिए अभ्यर्थियों का भरी हुजूम जुट रहा है। शुक्रवार को लगभग ढाई सौ युवक टिकटों के लिए सुबह आठ बजे से ही लाइन लगा लिए थे। दस बजे के बाद डाकघर खुलने पर डाकटिकटों की ब्रिकी शुरू हुई ।
लगभग एक घंटे तक डाकटिकट वितरित किए गए लेकिन इसके बाद डाकटिकट समाप्त हो गए। काउंटर पर बैठे लिपिक ने जैसे ही टिकट समाप्त हो जाने की बात कही , घंटों से लाइन में खड़े युवा आक्रोशित हो गए। युवाओं ने डाकघर के अधिकारियों के विरुद्घ नारेबाजी शुुरु कर दी। उनका कहना था कि जब डाक विभाग के अफसर जान रहे हैं कि इसती भारी संख्या में डाकटिकट मांगे गए हैं तो इसकी व्यवस्था समय से पहले ही कर लेने की जिम्मेदारी विभाग की है।
विज्ञापन
लेकिन बेरोजगारों को परेशान करने के लिए डाकटिकट का टोटा बनाया जा रहा है। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने तोड़ फोड़ शुुुरु कर दी। युवाओं के बाव से कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। युवाओं का उप्रदव देखकर डाकपाल ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडे पटककर बवाल कर युवाओं को खदेड़ा।इस बारे में समाचार लिखने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।