{"_id":"5f81fa308ebc3e9bbd5f523e","slug":"stack-run-against-adulterants-department-collected-nine-samples-mau-news-vns55213552","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों के खिलाफ चला डंडा, विभाग ने नौ नमूने किए संग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों के खिलाफ चला डंडा, विभाग ने नौ नमूने किए संग्रहित
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर सात दूध तथा दो मिठाई के नमूनों को संग्रहित कर जांच के लिए भेजा। टीम द्वारा किए गए कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
शनिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने सबसे पहले नगर के ढेकुलियाघाट के पास से गौरीशंकर चौहान के यहां से दूध का नमूना लिया। इसी क्रम में यहीं से राजमन यादव के यहां से भैस के दूध का नमूना लिया। जबकि बहादुरगंज भीटी सुनील यादव, बालनिकेतन तिराहा से अंबा ट्रेडर्स नवीन गुप्ता के वितरण वाहन से पाश्च्यूराइज्ड फुल क्रीम मिल्क ब्रांड का नमूना लिया।
वहीं मतलूपुर मोड़ से कमलेश यादव, रामपुर चकिया पर भृगनाथ यादव, फातिमा चौराहा पर सुनील सिंह यादव के यहां से दूध का नमूूना लिया। जबकि मझवारा मोड़ स्थित श्री साइ स्वीट्स से छेना और रोडवेज घोसी स्थित महादेव स्वीट्स हाउस से सोनपापड़ी का नमूना लेकर जांच लेकर लखनऊ को भेजा गया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव, जयहिंद राम, बिंदू पांडेय आदि मौजूद रहे।