फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Srwsmaj 's in BSP only : Kailash

सर्वसमाज का हित बसपा में ही: कैलाश

Fri, 22 Jan 2016 11:31 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Srwsmaj 's in BSP only : Kailash
नगर क्षेत्र के अदरी मोड़ पर शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें क्षत्रिय समाज भाईचारा के मंडल कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर अजय कुमार सिंह का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन



इस दौरान बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर कैलाश चौहान ने कहा कि पार्टी में सर्वसमाज का हित है। उन्होंने अजय सिंह का माला पहनाकर स्वागत भी किया।


आजमगढ़ मंडल बसपा कोआर्डिनेटर कैलाश चौहान ने कहा कि अगर बसपा कार्यकर्ता अभी से जी जान से लग जाय तो मिशन 2017 विधानसभा के चुनाव में सपा कांग्रेस व अन्य दल बसपा के आगे टिक नहीं पाएंगी ।
विज्ञापन



कहा कि इन सभी दलों को जनता सबक सिखाने के लिए बिल्कुल तैयार है। क्योंकि बसपा पार्टी सर्वसमाज की पार्टी बन चुकी है। सम्मान समारोह के सदर विधानसभा के प्रत्याशी भीम राजभर ने कहा कि सपा सरकार सूबे का विनाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि प्रदेश में आये दिन हत्याएं, छिनैती, बलात्कार, लूट और डकैती की घटनाएं हो रही हैं। जनता तो परेशान है ही अधिकारी कर्मचारी सुरक्षित नहीं है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दलितों का अपमान कर रही है और अब आत्महत्या करा रही है।



 वे मुल्क के दलितों जुबान कराने की हर कोशिश कर रही है। अजय कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बहुजन समाज की नीतियों को जनजन और क्षत्रिय समाज को बताने का काम किया जाएगा। रमेश मास्टर, ललित कुमार अकेला, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed