फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP's Ghosi MLA Sudhakar Singh passes away

Mau News: सपा के घोसी विधायक सुधाकर सिंह का निधन

Thu, 20 Nov 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP's Ghosi MLA Sudhakar Singh passes away
घोसी के भावनपुर में विधायक सुधाकर सिंह के आवास पर अंतिम दर्शन को उमड़ा लोगों को हुजूुम।संवाद
मऊ। सपा के घोसी विधायक सुधाकर सिंह का बुधवार की देर रात करीब दो बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 67 साल के थे। तीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के निधन की सूचना पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता पहुंचे और उनके बेटे डॉ. सुजीत सिंह को ढांढ़स बंधाया। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचाया गया। यहां सपा के अलावा भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप सहित सभी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

दिवंगत विधायक के बेटे डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उनके पिता दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां से लौटने के दौरान बुधवार को एयरपोर्ट पर उन्हें दिक्कत महसूस हुई। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने तक उनकी स्थिति बिगड़ गई। इस पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल ले जाया गया। बुधवार की रात करीब दो बजे उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर उनके घोसी कैंप कार्यालय, उनके पैतृक आवास भावनपुर पर भोर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। विधायक को गार्ड ऑफ आॅनर देकर अंतिम विदाई की गई। शव यात्रा दोहरीघाट मुक्तिधाम पर पहुंचने से पहले कई जगह रुकी। इस दौरान हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद यादव और घोसी सांसद राजीव राय, गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, विधायक शोयब अंसारी, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, मुहम्मदाबाद विधायक राजेंद्र कुमार, मधुबन विधायक रामविलास चौहान, पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, एमएलएसी बिच्छेलाल राजभर, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, रामजतन राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व मंत्री उत्पल राय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म भी नवंबर में और निधन भी नवंबर में

मऊ। विधायक सुधाकर सिंह का जन्म 11 नवंबर 1958 को हुआ था। 11 नवंबर को इन्होंने बेहद सादगी से अपना 67 वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। बेटे डॉ. सुजीत ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह को हार्ट की समस्या थी। साल 2022 में पेसमेकर लगा था। बीमारी के चलते वह हमेशा सतर्क रहते थे।

गाजीपुर, बलिया के लोग भी पहुंचे
मऊ। सुधाकर सिंह के निधन की सूचना पर घोसी विधानसभा से ही बल्कि, जिले के सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन विधानसभा के साथ गाजीपुर, बलिया जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इन भीड़ में युवा से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल रहे। डीएम प्रवीण मिश्र, एसपी इलामारन जी भी पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। मधुबन सीओ अभय सिंह, घोसी सीओ जितेंद्र सिंह के साथ मधुबन, घोसी थाने की पुलिस फोर्स भगवानपुर में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed