फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP's action in recovery case, 4 police personnel including traffic constable suspended

Mau News: वसूली मामले में एसपी की कार्रवाई, आरक्षी यातायात सहित 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड

Thu, 04 Jul 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
SP's action in recovery case, 4 police personnel including traffic constable suspended
मऊ। जनपद की सीमा पर नियम विरुद्ध वाहन चालकों पर पिकट के पुलिस कर्मचारियों की ओर से कार्रवाई न करते हुए पैसे लेकर उन्हें प्रवेश दिलाने के गंभीर मामले में एसपी इलामारन जी ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें एक यातायात का आरक्षी भी शामिल है। इस कार्रवाई के लिए एसपी ने एक सप्ताह तक खुद मामले की निगरानी की। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के साथ पुलिस अधीक्षक ने सभी को चेताया है कि कहीं पर भी आम लोगों से वसूली की जाएगी तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि वाहनों से वसूली को लेकर शिकायत मिलने पर स्वत: संज्ञान लेते मैंने बीते दिनों बलिया मोड़ पर यातायात आरक्षी राजकरन सरोज द्वारा वाहन चालक से वसूली करते पाए जाने पर निलंबित कर दिया। उसी तरह सरायलखंसी थाने पर तैनात तीन पुलिसकर्मी सुरजीत यादव, देव सोनकर और जगरनाथ जैसल की ओर से भी दो जुलाई को वसूली करते पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में आरक्षी अभिषेक कुमार को भी वसूली करते पाया गया। सभी को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि जनपद के कई पिकेट के साथ थानों पर भी वह स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed