फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Spout burnt due to overload, supply interrupted

ओवरलोड से जला स्पाउट, आपूर्ति बाधित

Sun, 05 Jun 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Spout burnt due to overload, supply interrupted
कोपागंज क्षेत्र के टड़ियांव सबस्टेशन स्थित टाउन फीडर का स्पाउट जलने से बिजली सप्लाई बाधित मशीन ? - फोटो : MAU
कोपागंज। विद्युत उपकेंद्र टड़ियाव का स्पाउट ओवरलोड के चलते जल जाने से से कई क्षेत्रों में शनिवार की रात से बिजली गुल हो गई। जो रविवार रात तक भी नहीं ठीक हो सकी थी। ऐसे में ग्रामीण पेयजल को लेकर परेशान रहे। शनिवार की रात तीन बजे अचानक ओवरलोड़ के कारण टाउन फीडर का स्पाउट जल गया और नगर की बिजली चली गई। हालांकि रविवार की सुबह से ही बिजली कर्मचारी इसे ठीक करने में जुटे रहे लेकिन रात तक इसे ठीक नहीं किया जा सका था। उधर इस कटौती को लेकर उपभोक्ताओं की माने तो सब स्टेशन में लगी मशीनें रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते इस तरह की समस्याएं अक्सर आती रहती है। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि जले स्पाउट को बदलवाने का कार्य कराया जा रहा है। वलीदपुर : नगर पंचायत वलीदपुर में तथा करहा सब स्टेशन से लगभग दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। क्षेत्र के सुरेश प्रसाद, हरिकेश कुुमार, इब्राहिम, राजेश, सरवन ने बताया कि इस भीषण गर्मी में दिन में बिजली न रहने से तथा रात में लो वोल्टेज के कारण कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। एसडीओ एमके आर्य ने बताया किजितनी बिजली मिल रही है पूरी बिजली क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed