फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sports Village Ghosi defeated Vedant Cricket Club Mau by 280 runs.

Mau News: स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ को 280 रनों से हराया

Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sports Village Ghosi defeated Vedant Cricket Club Mau by 280 runs.
घोसी स्थित स्पोर्ट्स मैदान पर शनिवार को स्पोर्ट्स विलेज घोसी और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की सीनियर टीम के खिलाड़ियों के बीच 45-45 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ को 280 रनों के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतने के बाद स्पोर्ट्स विलेज घोसी के कप्तान सुमित ठाकुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के सभी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें हंसराज ने 55 रन, यमुना कुमार ने 66 रन, कप्तान सुमित ठाकुर ने 62 रन, आदर्श शर्मा ने 78 रन और आयुष राज ने नाबाद 49 रन बनाए। टीम ने अतिरिक्त 30 रनों की मदद से 45 ओवरों में 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ की तरफ से सुंदरम दुबे ने 3 विकेट, जबकि प्रवीण चौरसिया और सलमान शाह ने 1-1 विकेट लिया। 357 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम पूरी तरह से धराशायी हो गई। टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
बल्लेबाज आदित्य चौहान के 24 रनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका और पूरी टीम मात्र 76 रनों पर ऑल आउट हो गई। घोसी की तरफ से सुमित ने 4 विकेट, हरिओम और गौरव दीप ने 2-2 विकेट, जबकि अंकित यादव ने 1 विकेट लिया।

इस शानदार गेंदबाजी के चलते मऊ की टीम यह मैच 280 रनों के विशाल अंतर से हार गई। मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ सुमित रहे, जिन्होंने 3.5 ओवर में 1 मेडन रखते हुए मात्र 3 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच में स्कोरिंग अनिल चौहान ने की, जबकि अंपायर की भूमिका में सौरभ सिंह और राहुल चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed