{"_id":"6a3ec5b85e4e946f08093f68","slug":"sports-village-ghosi-defeated-ajanta-cricket-academy-saidpur-ghazipur-by-1-wicket-mau-news-c-295-1-svns1029-147686-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर गाजीपुर को 1 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर गाजीपुर को 1 विकेट से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड पर शुक्रवार को अजंता क्रिकेट एकेडमी, सैदपुर (गाजीपुर) और स्पोर्ट्स विलेज घोसी के अंडर-16 खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवरों का एक मैच खेला गया।
इस रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स विलेज घोसी की टीम ने अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर को 1 विकेट से हरा दिया। अजंता क्रिकेट एकेडमी के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
स्पोर्ट्स विलेज घोसी के गेंदबाज शिवम राजभर ने शुरुआत में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
अजंता क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभिजीत गोंड ने 23 रन, मृत्युंजय ने 12 रन, रुद्रांश जायसवाल ने 15 रन, आदर्श यादव ने 30 रन और हिमांशु सोनकर ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
टीम को 41 रन अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) के रूप में मिले। इस तरह सैदपुर की पूरी टीम 34.1 ओवरों में 212 रन बनाकर सिमट गई। स्पोर्ट्स विलेज घोसी की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए शिवम राजभर ने 5 विकेट चटकाए।
इसके अलावा शुभम शर्मा और अमन को 2-2 विकेट मिले, जबकि आर्यन चौहान ने 1 विकेट हासिल किया। जीत के लिए 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स विलेज घोसी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।
महज 65 रन के स्कोर पर ही टीम के सलामी और मध्यक्रम के बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद आर्यन ने 17 रन, अनंत निषाद ने 18 रन, वंश ने 25 रन और शुभम शर्मा ने 26 रन बनाकर पारी को संभाला।
अंत में सूर्यांश ने नाबाद रहते हुए 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और स्पोर्ट्स विलेज घोसी को 1 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। सूर्यांश को उनकी शानदार नाबाद 53 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मैच में अंपायर की भूमिका जियाउर्रहमान और आर्यन चौरसिया ने निभाई, जबकि स्कोरिंग आदर्श यादव ने की।