फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Spinning mill workers demonstrated

कताई मिल मजदूरों की पेंशन की बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Spinning mill workers demonstrated
मऊ।ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट पर कताई मिल मजदूरों के पेंशन की बढ़ोत्तरी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान कताई मिल के नेता राम सिंह ने कहा कि पेंशन कर्मचारी का हक होता है, इसको हासिल करने के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और बेहतर जीवन यापन करने योग्य पेंशन की चाह ने हमें संघर्ष करने को मजबूर किया है। वहीं भाकपा (माले) के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा का कवच पेंशन खत्म कर दिया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि फंड (ईपीएफओ) के कमेटी के सिफारिश और संसद की स्थाई समिति की निर्देश के बाद भी मजदूरों का पेंशन नहीं बढ़ाया गया। किसान पिछले आठ महीने से खेती किसानी को पूजीपतियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान ओंकार नाथ शुक्ला, जयप्रकाश धूमकेतु, शिवमूरत गुप्ता ने अपने विचार रखा। इस मौके पर राजेश्वर पांडे, लाल बहादुर, राम कृत कुशवाहा, सीताराम, शिवचरण, रामपत राम, श्री नारायण, चंद्रिका, दीनानाथ पाल, रामजन्म, लालता राजभर कन्हैया लाल दुबे, अजय व चमनलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed