{"_id":"65808fe276392fe95601f534","slug":"speeding-bike-collides-with-iron-divider-driver-dies-mau-news-c-295-1-mau1003-6498-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लोहे की डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लोहे की डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास बन रही रेलवे लाइन के लोहे की डिवाइडर से रविवार रात लगभग 12 बजे अनियंत्रित बाइक सवार टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रानीपुर थाना के कादीपुर निवासी अजय (38) पुत्र कतवारु करहां की तरफ से बाइक पर सवार होकर मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा था। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह पूर्वी पुराने रेलवे फाटक के पास लोहे के लगे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बाइक चालक को सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
रात में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रामप्रवेश यादव को दी। कोतवाली पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना गांव में पहुंची तो मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाल था। प्रभारी कोतवाली ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में भी हो चुका हादसा
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के जिस पूर्वी गेट पर यह हादसा हुआ, वहीं कुछ दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षक की भी मौत हो गई थी।