फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Speeding, alcohol and talking on the phone are the most common causes of accidents.

Mau News: रफ्तार, शराब और फोन पर बात करने से सबसे अधिक होती हैं दुर्घटनाएं

Sun, 08 Feb 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Speeding, alcohol and talking on the phone are the most common causes of accidents.
- ड्राइविंग के दौरान फोन के इस्तेमाल के मामलों में 70 फीसदी का इजाफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। तेज रफ्तार, शराब और फोन पर बात करने से सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जनवरी में हुई 27 दुर्घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि सात हादसे मोबाइल पर बात करते समय हुए। तीन में वाहन चालक नशे में था। इन दुर्घटनाओं में सभी की उम्र 20 से 35 वर्ष के अंदर थी। इसके बाद भी मोबाइल और नशे में वाहन चलाने का ग्राफ हर साल बढ़ रहा है। वर्ष 2024 के तुलना में 2025 में यातायात नियम तोड़ने पर 90 हजार चालान हुए हैं, जो कि बीते साल की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा हैं।
यातायात प्रभारी श्यामशंकर पांडेय ने बताया कि वर्ष 2025 में 758 वाहन चालक जो फोन पर बात समय वाहन चलाते मिले। जबकि वर्ष 2024 में ऐसे 254 वाहन चालक मोबाइल का प्रयोग करते मिले थे। बताया कि बीते जनवरी में 27 सड़क हादसे हुए इसमें 7 हादसों में बाइक चालक फोन पर बात करते हुए मिले थे, जबकि तीन नशे में थे। बताया कि मोबाइल पर बात करने के अलावा नशे में बाइक चलाना हादसे का कारण बन रहा है। 2024 में ऐसे 75 बाइक चालकों पर कर्रवाई की गई थी। 2025 में यह संख्या बढ़कर 115 पहुंच गई।
विज्ञापन

-------
एक साल में बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान दोगुना

एसपी इलामारन जी ने बताया कि यातायात नियम के लिए 2024 में 33 हजार 674 ऐसे बाइक चालकों का चालान किया गया था। 2025 में 69 हजार 132 वाहन चालक का चालान किया गया जिन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखी थी। इसमें नवंबर में 15 हजार से अधिक वाहनों का चालान हुआ था। 2024 के नवंबर में बिना हेलमेट के 3 हजार वाहन चालकों का चालान किया गया था। इस वर्ष में 38 लाख 86 हजार का जुर्माना लगाया था, तो 2025 में 53.32 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वाहन चलाते समय स्पीकर पर बात करने पर भी चालान

यातयात नियम की बात करें तो अगर आप मोबाइल का स्पीकर ऑन कर या ब्लूटूथ से बात करते हैं, तब भी सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसा करने पर चालान काटा जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस मोबाइल चेक करने पर अगर पाती है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल किया है तो वह चालान कर देगी।
-------
एक साल में हुए चालान

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर - 63,411
बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने पर - 2480
बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर - 2307
हूटर या प्रेशर हार्न बजाने पर - 25
चार पहिया वाहनों के शीशे पर काली फिल्म लगाने पर - 340
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर - 758
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर - 21,587
वन-वे रास्ते पर - 1356
नशे में वाहन चलाने पर - 105
तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर - 369
बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर - 8093
बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर - 4543
बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर - 10,415
यातायात नियम तोडऩे पर - 16834
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed