फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special voter revision campaign will run in the month of November

नवंबर माह में चलेगा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान

Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Special voter revision campaign will run in the month of November
मऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस क्रम में जनपद में नवंबर में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। नवंबर में चार तिथियों में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर जनपद में 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 16 लाख 65 हजार 549 मतदाता हैं। इन्हें मतदान करने के लिए कुल 1960 बूथ बनाए जाएंगे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि एक जनवरी 2022 के आधार पर नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किये जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें एक नवंबर 2021 को एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशित किया जाएगा। इस क्रम में दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि एक नवंबर से 30 नवंबर तक निर्धारित है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के लिये नवंबर माह में ही चार तिथियों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ये तिथियां 7 नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 28 नवंबर को निर्धारित की गई। इसके बाद 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार 1200 मतदाताओं के लिये एक मतदेय स्थल बनाया गया है। जिसका अनुमोदन चुनाव आयोग ने कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की चारों विधानसभाओं में कुल 905 मतदान केंद्र तथा 1960 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। 353 मधुबन विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 272 और बूथों की संख्या 471 है जबकि 354 घोसी विधानसभा क्षेत्र में 236 मतदान केंद्र और 520 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 355 मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 207 मतदान केन्द्र तथा 441 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं 356 मऊ सदर विधानसभा में सबसे कम 190 मतदान केंद्र तथा सबसे अधिक 528 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

इस बार पूर्व की अपेक्षा 12 मतदान केन्द्र तथा 206 मतदेय स्थल अधिक बनाए गए हैं। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 16,65,549 है इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 889311 है जबकि महिला मतदाओं की संख्या 7,76,172 है। इनके इतर 66 अन्य मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed