{"_id":"683f0389e7ff3f97790c3aac","slug":"sparring-between-sdm-and-sp-leader-sdm-called-him-a-broker-and-sp-leader-called-him-a-drama-queen-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एसडीएम और सपा नेता के बीच नोक झोंक, एसडीएम ने दलाल कहा तो सपा नेता नौटंकीबाज की संज्ञा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एसडीएम और सपा नेता के बीच नोक झोंक, एसडीएम ने दलाल कहा तो सपा नेता नौटंकीबाज की संज्ञा दी
Tue, 03 Jun 2025 08:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 08:42 PM IST
सार
तहसील परिसर में अधिकारी और नेता के बीच नोंक-झोंक देखने को मिली। एसडीएम ने सपा नेता को दलाल कह दिया तो वहीं सपा नेता ने एसडीएम को नौटंकीबाज कहा जिसके बाद विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार एक लोकपाल पर भी सपा नेता ने करीबी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच कराएं तो एसडीएम के न्याय की पोल खुलेगी।
विज्ञापन
सपा नेता और एसडीएम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मधुबन तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर में उस समय अफरा-तफरी माहौल बन गया। जब एसडीएम मधुबन और एक सपा वरिष्ठ नेता के बीच जम कर नोकझोंक हुई। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने जहां सपा नेता को ठीक कर देने और जेल भेजने की धमकी दी।वहीं दूसरी तरफ सपा नेता ने भी एसडीएम को जम कर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा के अनुसार वह मंगलवार को एक जनहित के मामला को लेकर एसडीएम से मिलने गए। साथ में गुलाबी सेना की अध्यक्ष मीरा यादव भी थी। सपा नेता के अनुसार एसडीएम के अर्दली से सूचना देने के बावजूद उन्हें 10 बजे से 1 बजे तक लगभग 3 घंटे तक इंतजार कराया गया।
विज्ञापन
अंत में जब वह एसडीएम के चेंबर में पहुंचे तो वहाँ उनके साथ बदसलूकी की गई। उनको एसडीएम द्वारा गाली दी गयी। उन्हें ठीक कर देने की धमकी दी गयी। बताया कि मैंने इस प्रकरण की लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है। इस मामले को सदन में उठाया जायेगा।
विज्ञापन
वहीं एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने सपा नेता पर अपशब्द कहने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि वह हमेशा ऐसा काम लेकर आते हैं जिसमें दलाली की जगह हो। मैं जनता का सेवक हूं। किसी नेता या गुंडा के दबाव में काम नहीं करूँगा। एसडीएम ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर सपा नेता पर कानूनी कार्यवाही की बात कही।
सपा नेता एवं एसडीएम मधुबन के बीच हुई यह नोकझोंक तहसील में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। एक तरफ जहां एसडीएम, सपा नेता को जेल भेजने एवं ठीक कर देने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सपा नेता, एसडीएम को नौटंकी बाज बताते हुए उनके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन