फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Space is being marked for three open gyms

Mau News: तीन ओपन जिम के लिए चिह्नित हो रही जगह

Wed, 19 Nov 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Space is being marked for three open gyms
प्राचीन नरोखर पोखरा घोसी पर लगा ओपन जिम।संवाद
घोसी। नगर पंचायत की तरफ से नगर के युवाओं के लिए एक ओपन जिम बनाया गया है। इसका शुभारंभ दस दिन पहले हुआ है। ओपन जिम को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलने पर अब नगर पंचायत प्रशासन तीन जगहों पर ओपन जिम बनाने के लिए जगह चिह्नित करने में जुटा है।
विज्ञापन

घोसी नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से घोसी कस्बे के प्राचीन नरोखर पोखरा के समीप ओपन जिम का निर्माण कराया गया है। ओपन जिम खुलने से नगरवासियों को काफी लाभ मिला है। ओपन जिम को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलने पर नगर पंचायत में तीन नए ओपन जिम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से जमीन चिह्नित करने की कवायद तेज हो गई है। ओपन जिम खुलने से नगरवासियों में फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आएगी। लोग सुबह-शाम व्यायाम कर सकेंगे। इससे युवाओं की रुचि खेलकूद में बढ़ेगी। वहीं बुजुर्ग भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकेंगे। ओपन जिम में ऐसे फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे। इनका उपयोग युवा, महिला और बुजुर्ग सभी कर सकेंगे। इनमें ट्विस्टर, सी-राइडर, लेग-प्रेस, एब-ट्रेनर, पुशअप बार, डबल ट्विस्टर, स्ट्रेचर, सिटअप बेंच और चेस्ट प्रेस जैसे उपकरण शामिल होंगे। ये उपकरण बिना बिजली के चलते हैं और मौसम के असर से भी सुरक्षित रहते हैं। इस बाबत नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि ओपन जिम बनने से युवाओं में भी खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ेगी। बुजुर्ग भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकेंगे। इससे नगरवासियों की जीवनशैली में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed