फतहपुर मंडाव। समाजवादी पार्टी की तरफ से स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के कटघरा शंकर में शनिवार कोकार्यकर्ताओं ने दिव्यांगजनों के साथ रैली निकाली। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में निकली रैली कार्यकर्ताओं और दिव्यांगजनों ने “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए।इस दौरान लीलावती कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है तो कुर्सी से उतारो और लोगों से लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। रैली में शामिल दिव्यांगजन हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस मौके पर राधेश्याम, आनंद मौर्य, प्रधान, उमेश, अजय कुमार, परशुराम आदि मौजूद थे।