फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers stage protest against the attack on SP Rajya Sabha MP Ramjilal Suman

Mau News: सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 04:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 04:59 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सवाल उठाया। नारे लगाकर आरोप लगाया कि सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के ऊपर हमला हुआ और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। लिहाजा कार्रवाई की मांग की।

 

विज्ञापन
SP workers stage protest against the attack on SP Rajya Sabha MP Ramjilal Suman
सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के ऊपर हुए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की सरकार चल रही है।

विज्ञापन


हर दिन लूट हत्या हो रही हैं प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विफल है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के ऊपर जानलेवा हमले के दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है सरकार से सवाल पूछने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य रूप से सपा विधायक राजेंद्र कुमार ,पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, अल्ताफ अंसारी, मुन्ना यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed