फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP worker Bijli Yadav's killer arrested

सपा कार्यकर्ता बिजली यादव का हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP worker Bijli Yadav's killer arrested
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के पूर्व प्रधान और सपा कार्यकर्ता बिजली यादव की हत्या उनके पट्टीदार ने ही भाड़े के शूटरों से कराई थी। इस बात का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने दो आरोपियों के पकड़े जाने पर की। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बिजली यादव के बढ़ते प्रभाव से चिंतित पट्टीदार ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर दो शूटरों से उनकी हत्या कराई। पुलिस साजिशकर्ता के साथ-साथ हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पट्टी बार्डर से होकर कुछ बदमाश बाइक से गुजरने वाले हैं। इस सूचना से सतर्क पुलिस पट्टी के पास घेराबंदी कर इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद बाइक आती दिखा दी तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार तेजी से पीछे मुड़कर भागने लगे। इस दौरान बाइक फिसल गई और दोनों गिर गए। एक युवक पुलिस की पकड़ में आ गया जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक के पास से 32 बोर का एक पिस्टल तथा कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक रवींद्र यादव घोसी कोतवाली के रसूलपुर का निवासी है। एएसपी के अनुसार रविंद्र का फरार साथी लालू उर्फ गोलू यादव, आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कपारगढ़ (सिकंदरपुर) गांव का निवासी है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रविंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि पूर्व प्रधान सपा कार्यकर्ता बिजली यादव की हत्या उसने 12 जनवरी 2020 को अपने साथी लालू यादव के सहयोग से किया था। बकौल एएसपी बिजली के पट्टीदार अनिल यादव का इंटर कालेज चलता है। बिजली उसी के सामने ईंट भट्टा और डिग्री कालेज खोलना चाहते थे। बिजली की इस प्रगति से अनिल उनसे ईर्ष्या करने लगा। इसके अलावा बिजली का अनिल यादव के इंटर कॉलेज वाली जमीन को लेकर भी विवाद चलता है। इन सब बातों को लेकर अनिल यादव अपनी तरक्की में बिजली यादव को रोडा समझने लगा। अनिल ने बिजली को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटा देने की योजना बना ली और लालू और रविंद्र से संपर्क किया। उसने बिजली की हत्या के लिए दोनों को एक लाख रुपये दिया। तय योजना के अनुसार 12 जनवरी को सुबह घने कोहरे के बीच तीन दोनों ने बिजली की हत्या कर दी। इसके पूर्व11 जनवरी को भी इन दोनों ने बिजली की हत्या करने के लिए पीछा किया लेकिन मौका नहीं मिल सका। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed