{"_id":"5f0f47028ebc3e638045fcd3","slug":"sp-public-accused-of-fake-lawsuit-on-the-entire-family-of-the-mp-president-mau-news-vns536031090","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं अध्यक्ष के पूरे परिवार पर फर्जी मुकदमे से सपा जन आकोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं अध्यक्ष के पूरे परिवार पर फर्जी मुकदमे से सपा जन आकोशित
विज्ञापन
मऊ। सपा की बैठक जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के कैम्प कार्यालय खुरहट पर बुधवार को हुई। बैठक में वक्ताओं ने चिरैयाकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष लीलावती यादव के प्रतिनिधि रामप्रताप के पूरे परिवार को राजनीतिक विदे्वेष वश फंसाये जाने पर आक्रोश प्रकट किया। सपा जनों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जनप्रतिनिधि के परिवार के साथ न्याय नहीं किया गया तो पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी।
एमएलसी राकेश यादव उर्फ गुड्डू ने कहाकि चिरैयाकोट में हुई घटना में नगर पंचायत अध्यक्ष के पूरे परिवार को सत्ताधारी नेता के इशारे पर फंसाया जाना निंदनीय है।कहा कि पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करे परन्तु पूरे परिवार को इस मामले से बरी करे।जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि जिले में सपाजनों का उत्पीड़न किया जाना चिंताजनक है। एक ब्यक्ति की मामूली गलती पर पूरे परिवार को सत्ता पक्ष के रसूखदार के दबाव में फंसाया जाना गलत है। कहा कि चिरैयाकोट में नगर पंचायत अध्यक्ष लीलावती यादव के प्रतिनिधि रामप्रताप यादव पार्टी के एक जिम्मेदार और सम्मानित व्यक्ति हैं।
पुलिस प्रशासन ने वीडियो फुटेज देखने के बाद भी पूरे परिवार को फर्जी ढंग से फंसाया है। कहा कि इस मुकदमे में एक सरकारी अधिकारी को भी नहीं बख्शा गया जो कि घटना के समय जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की बैठक में थे। कहाकि जातिविशेष के नाम पर एक अधिकारी को फर्जी ढंग से फंसाया जाना सत्ता के दुरुपयोग की पुष्टि करता है। बैठक में जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, नन्हकू राजभर, रामशब्द यादव, रामधनी चौहान, वीरेंद्र चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, योगेंद्र यादव आदि सपा जन उपस्थित रहे।