{"_id":"69b31076913ba5db750abee8","slug":"sp-protested-with-cylinders-mau-news-c-20-1-vns1023-1318460-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सपा ने सिलिंडर के साथ किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सपा ने सिलिंडर के साथ किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
बॉसतराव गांव में गैस सिलिंडर को लेकर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व प्रदर्शन करते लोग।सं
कोपागंज/फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील के के बॉसतराव में रसोई गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण आम जनता, विशेषकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
प्रदर्शन में लीलावती कुशवाहा, सीमा तिवारी,मंजू तिवारी, बृजेश तिवारी, हृदय तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रकान्त मौर्य अप्पू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं कोपागंज में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने बैठक कर कहा कि क्षेत्र की आम जनता रसोई गैस की समस्या से बुरी तरह परेशान है। इसके बावजूद गैस एजेंसी संचालक कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई उपभोक्ताओं को बिना बुकिंग के ही सब्सिडी उनके खातों में भेज दी जाती है और संबंधित सिलिंडर को ब्लैक में बेच दिया जाता है। बैठक में सपा के पूर्व महासचिव रामधनी यादव, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दुस, अख्तर खान, हरिओम (महाकाल), बन्ने खान, दुर्गेश गुप्ता, सुरेश पटेल, संजय राजभर, महेन्द्र चौहान, उदय पाण्डे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कालाबाजारी के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने की नारेबाजी
एलपीजी गैस की कालाबाजारी जमाखोरी मुनाफाखोरी और एजेंसी संचालकों की मनमानी के विरोध मेंं बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी संचालकों के मनमानापन के विरोध में जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारी हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन से आम जनता को सुगम तरीके से एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि गैस एजेंसी के संचालकों की मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संचालकों द्वारा जानबूझकर गैस सिलिंडरों की कमी दिखाकर कालाबाजारी की जा रही है जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। विरोध प्रदर्शन में रामकृष्ण, राज श्रीवास्तव, पवन सिंह, गुड्डू योगेंद्र प्रजापति, रवि शंकर गुप्ता, विनोद चौहान सहित अन्य शामिल रहे।